फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक से मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने कोतवाली फेज-3 क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-71 स्थित बी ब्लॉक में रहने वाले शोभित कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि वह नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वह रोजाना पार्क में घूमने जाते हैं। पांच जून की सुबह करीब सवा सात बजे वह सेक्टर-71 के बी ब्लॉक से पार्क में घूमने के लिए पैदल जा रहे थे। रास्ते में परिचित की कॉल आई। वह फोन पर बात करने लगे, तभी पीछे से बाइक पर सवार दो लोग आ गए। बाइक सवार बदमाशों ने उनसे मोबाइल फोन छीन लिया। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि बदमाशों की पहचान की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें