फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: काफिले के बीच सड़क पर आतिशबाजी, जाम में फंसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सैनी चौराहे से भाजपा की संभावित प्रत्याशी कुशल सिंह के समर्थन में निकाले गए काफिले को लेकर रविवार को जाम की स्थिति बन गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दर्जनों वाहनों का काफिला सड़क से गुजरता दिखाई दे रहा है। वीडियो में कुछ लोग वाहनों से बाहर निकलकर प्रचार करते नजर आ रहे हैं। वहीं, काफिले के दौरान सड़क पर आतिशबाजी किए जाने और स्वागत किए जाने का भी दावा किया जा रहा है। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें