ग्रेटर नोएडा। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला न्यायालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लंबित मामलों की पहचान कर समयबद्ध निस्तारण की तैयारी करने के निर्देश दिए गए। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि 12 सितंबर को जिला मुख्यालय स्थित दीवानी न्यायालय के साथ ही सभी तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। पक्षकार संबंधित न्यायालय में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ई-मेल dlsa.gbnnoidagmail.com अथवा मोबाइल नंबर 9716535451 और 7678643985 पर संपर्क किया जा सकता है। ब्यूरो