फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टैक्सी हटाने से मना करने पर बाइक सवारों ने चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-59 में सड़क किनारे खड़ी टैक्सी हटाने से मना करने पर दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने टैक्सी चालक को पीटकर घायल कर दिया। ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव में किराये पर रहने वाले लाल बिहारी महतो टैक्सी चालक हैं। बुधवार को वह सेक्टर-59 सी ब्लॉक में अपनी टैक्सी सड़क किनारे खड़ी किए हुए थे। इसी दौरान नोएडा की पंजीकृत बाइक पर सवार दो युवक वहां आए। उन्होंने महतो से जबरन टैक्सी हटाने को कहा। महतो के नजरअंदाज करने पर दोनों युवको ने उनके साथ मारपीट की। सेक्टर 58 थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें