फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक का झाड़ियों में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के गांव दौला रजपुरा में शुक्रवार को एक युवक का शव झाड़ियों में मिला। दौला रजपुरा निवासी हुजैफ खान मैकेनिक थे और एसी व फ्रिज मरम्मत का काम करते थे। वह 6 भाइयों में सबसे बड़े थे। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उन्हें किसी का फोन आया था। जिसके बाद हुजैफ घर से बाहर चले गए थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने गांव से करीब डेढ़ किमी दूर नहर के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान हुजैफ खान के रूप में की। घटना की सूचना पर दनकौर और कासना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस रंजिश सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें