यमुना सिटी।
खुर्जा रोड स्थित एक निजी स्कूल के पास रविवार दोपहर गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की। पीड़ित जयभगवान माहेश्वरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा अभिषेक माहेश्वरी दोपहर करीब 12 बजे गाड़ी से कहीं जा रहा था। आरोप है कि स्कूल के गेट पर काले रंग की स्काॅर्पियो खड़ी थी। अभिषेक ने जब चालक जितेश निवासी स्यारौल से गाड़ी हटाने को कहा, तो उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। राहगीरों के बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। ब्यूरो