फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्ट्रीट लाइटें खराब होने से लोगों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 बी ब्लॉक में स्ट्रीट लाइटें खराब होने से स्थानीय निवासियों को रात के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरा रहने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को सावधानी के साथ निकलना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि बी ब्लॉक की कुछ स्ट्रीट लाइटें पिछले कई दिनों से बंद हैं। उन्होंने कहा कि रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। लोगों ने संबंधित विभाग से खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें