फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में डिलीवरी ब्वॉय की मौत, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सिग्मा-4 गोलचक्कर के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। बुलंदशहर निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भाई गौरव सिंह 5 सितंबर को अपनी बाइक से फ्लिपकार्ट का सामान डिलीवर करने निकले थे। जब वह सिग्मा-4 गोलचक्कर के पास पहुंचे, तभी एक कार के चालक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गौरव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर जीतेन्द्र निवासी बुलंदशहर ने घायल गौरव को तत्काल जिम्स अस्पताल पहुंचाया। 10 सितंबर को गौरव को हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें