फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो चोरों को 11-11 माह सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के सेक्टर-12 के टी-ब्लॉक में बंद मकान का ताला तोड़कर सेनेटरी का सामान और कपड़े चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को अदालत ने दोषी करार दिया है। न्यायालय ने दोनों को 11-11 माह 14-14 दिन के साधारण कारावास और पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर दोनों को आठ-आठ दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सेक्टर-24 थाने में दर्ज मुकदमा में चंद्रशेखर निवासी दिल्ली और श्याम निवासी जेजे कॉलोनी सेक्टर-8 नोएडा को दोषी पाया गया है। दोनों के खिलाफ पिछले साल मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें