दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित गौतमपुरी मोहल्ले से एक दुकान पर विस्फोटक सामग्री एवं पटाखे अवैध रूप से बेचने के मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है । प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि नगर में विस्फोटक पदार्थ व अवैध पटाखे बेचे जा रहे हैं । जिस पर एसओजी प्रभारी पुलिस टीम के साथ रेलवे रोड स्थित फैशन फैक्टरी शोरूम के बराबर वाली गली की एक दुकान पर छापा मारकर पांच कार्टून विस्फोटक पदार्थ एवं पटाखे बरामद किया। मौके से आरिस व निशांत दो युवकों को पकड़ा गया। जब उनसे पटाखों के बारे में पूछताछ की तो बताया कि दो-तीन दिन पहले एटा की तरफ से एक गाड़ी वाले से पटाखे खरीद कर लाए थे । जिसके नाम पता वह नहीं बता सके। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच कार्टून अवैध पटाखे बरामद कर लिए हैं । दोनों के खिलाफ कोतवाली में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है ।