फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर गुड लक कंपनी के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे 32 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक सड़क पर गिरकर बस की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। धूम मानिकपुर गांव निवासी घनश्याम सैनी का बेटा रोहित सैनी तीन अक्टूबर को गुड लक कंपनी के सामने जीटी रोड पार कर रहा था। इसी दौरान दादरी की ओर से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर रोडवेज बस संख्या के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें