फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पड़ोसी पर लोहे की रॉड और ईंटों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ऐच्छर गांव में पड़ोसियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। तहरीर के अनुसार होरेश ने कुछ साल पहले एक प्लॉट खरीदा था। तभी से पड़ोस में रहने वाला जसराज और उसका परिवार उनके परिवार से जलन रखता है। 3 अक्तूबर की सुबह जसराज, मोहित, पवन और अन्य लोग एक साथ उनके प्लाट में घुस आए। इन लोगों ने होरेश और उनके माता-पिता जगत सिंह व राजकुमार के साथ लोहे की रॉड और ईंट से बुरी तरह मारपीट की, जिससे सभी को गंभीर चोटें आईं। घटना प्लाट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें