फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नगला चरणदास गांव से 80 किलो पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। फेज-2 थाना क्षेत्र के नगला चरणदास गांव में एक व्यक्ति घर को दुकान बना अवैध रूप से पटाखे बेच रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर लगभग दो लाख रुपये कीमत के करीब 80 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। फेज-2 थाना पुलिस को शनिवार रात चेकिंग के दौरान जानकारी मिली कि नगला चरणदास की गली नंबर एक निवासी सौरभ अपने मकान में अवैध रूप से पटाखे रखकर बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापा मारकर घर की जांच की तो वहां कट्टों में पैक और खुले हुए भारी मात्रा में कई वैरायटी के पटाखे मिले। वह कोई लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया किआरोपी सौरभ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और पटाखे सीज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें