फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी की बाइक पर घूम रहे दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक पर घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की पुलिस ने मामूरा नाला की तरफ जाने वाली सड़क पर एक बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के खुर्जा निवासी अरुण कुमार और योगेश के रूप में हुई। तलाशी लेने पर अरुण के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। योगेश के पास से भी तमंचा-कारतूस और चाकू मिला। पुलिस जांच में बाइक भी चोरी की निकली। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बाइक करीब 15 से 20 दिन पहले ग्रेटर नोएडा के आसपास से चोरी की थी। एसीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें