फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मकान मालिक ने किरायेदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के सेक्टर-168 स्थित छपरौली गांव में किराये के पैसे मांगने को लेकर मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, अमरोहा निवासी सरवन कुमार छपरौली गांव की गली नंबर-40 में विपिन के मकान में किराये पर रहते हैं। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे सरवन अपने साथी रवि, कपिल, कुलवंत, गुरमित और नरोतन के साथ कमरे पर खाना बना रहा था। इसी दौरान किराये के पैसे को लेकर मकान मालिक विपिन से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के आधे घंटे बाद विपिन कुछ अज्ञात लोगों के साथ दोबारा वहां पहुंचा और सरवन व उनके साथियों के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें