फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली चोरी करने के मामले मेंं 13 के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार सुबह विजिलेंस और विद्युत निगम की संयुक्त टीमों ने दादरी और नोएडा के हाई लॉस क्षेत्रों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 13 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। कुल 38.3 किलोवाट का अवैध विद्युत भार दर्ज किया गया। दादरी के बादशाह नगर में प्रवर्तन दल ने नौ घरों में बिजली चोरी पकड़ी। यहां 29.83 किलोवाट का अवैध भार मिला। वहीं सर्फाबाद क्षेत्र में चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी। जहां 8.20 किलोवाट का अवैध भार दर्ज किया गया। विद्युत विभाग के अनुसार सभी मामलों में भारतीय विद्युत अधिनियम के तहत एंटी पावर थेफ्ट थाना सेक्टर 63 में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें