फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, महिला समेत 3 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। कस्बे के मुहल्ला आजाद नगर में रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। निवासी समद खान ने बताया कि 2 दिन पूर्व उनके बेटे फरजान की शादी हुई थी। सोमवार को बेटे के ससुराल वाले अपनी बेटी को लेने के लिए रबूपुरा आए थे। बेटे की पत्नी के जाने के बाद रात लगभग 9:30 बजे उनका पुत्र इमरान और सरफराज अपने घर के बाहर बर्तन साफ कर रहे थे। आरोप है कि तभी मोहल्ले के ही कुछ लोग दो महिलाओं के साथ उनके घर में घुस आए।आरोपी की महिलाओं ने घर में घुसकर उनकी बेटी समीम के साथ मारपीट करते हुए उसके गले से सोने की चेन छीन। आरोपियों ने बेटों को भी पीटकर घायल कर दिया। कोतवाली थाना प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में है और घायलों को उपचार में भर्ती करा दिया गया है। अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें