फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आभूषण चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। एस्कॉर्ट कॉलोनी में ज्वेलर्स की दुकान से सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए। घटना में अज्ञात महिला-पुरुष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि दादरी नगर की एस्कॉर्ट कॉलोनी में आर एस ज्वेलर्स के नाम से शंकर वर्मा की दुकान है। दुकान पर 17 जून को एक महिला और पुरुष आए। उन्होंने पहले सोने की चेन, कान की बाली तथा कान के अन्य आभूषण दिखाने के लिए कहा गया। जो उन्होंने एक के बाद एक वजन कर दिखाए गए। महिला पुरुष ने दुकानदार को बातों में लगाए रखा। कान की बाली के एक पैकेट छुपा कर रख लिया। थोड़ी देर बातों में लगाए रखा और फिर वह उठकर चले गए। जब बाली के पैकेट की जांच की तो एक पैकेट गायब मिला। जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात महिला पुरुष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें