दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के सादोपुर गांव पुलिया के समीप से पुलिस ने गश्त के दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव के समीप पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दादरी के ठाकुरान मोहल्ला निवासी तरुण बताया। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो बैग में गांजा मिल गया। गांजे के बारे में पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।