दादरी (संवाद)। नगर के तुलसी बिहार काॅलोनी में पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। पति ने पत्नी को गाली देते हुए बेरहमी से पीटा। पत्नी गंभीर रूप से घायल गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि रेलवे रोड पर तुलसी विहार कॉलोनी में मोनिका परिवार के साथ रहती हैं। 17 अगस्त की रात्रि में 10 बजे मोनिका का पति कलुआ से झगड़ा हो गया। झगड़ा होने पर कलुआ ने गाली-गलौज कर मारपीट की जिससे मोनिका घायल हो गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पति घर से फरार हो गया। घायल महिला ने पति के खिलाफ कोतवाली प्राथमिकी दर्ज कराई है।