फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 क्षेत्र में कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर दो लैपटॉप, नकदी और अन्य जरूरी सामान चोरी कर ले गए। सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु की है। शिकायकर्ता पीयूष भारद्वाज और उनके साथी सचिन शर्मा 17 जुलाई को अपने कार्यालय गए थे। दोनों ने अपनी कार कॉम्प्लेक्स के बाहर पार्क की और करीब 150 मीटर दूर किसी काम से चले गए। लगभग 15 मिनट बाद लौटने पर देखा कि कार की पिछली खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। कार के अंदर रखा लैपटॉप बैग और अन्य सामान गायब था। इसके बाद तत्काल डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें