ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16 सी स्थित गौड़ सिटी-2 सोसाइटी के बाहर बना फुटपाथ इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। जगह-जगह से टूटे फुटपाथ पर चलने में लोगों को दिक्कत हो रही हैं। निवासी सतीश ने बताया कि फुटपाथ काफी समय से खराब स्थिति में है। इसके साथ ही आसपास गंदगी भी पड़ी रहती है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। पैदल चलने वाले लोगों को मजबूरी में टूटे हिस्सों से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों का कहना है कि फुटपाथ ठीक होने से पैदल चलने वालों को राहत मिलेगी। ब्यूरो