फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-39 क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा सेक्टर-107 लालबत्ती के पास हुआ। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी निवासी अजय किशोर शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके भाई अंकित शर्मा 27 अगस्त की दोपहर बाइक से बरौला टी-प्वाइंट से हाजीपुर की ओर जा रहे थे। सेक्टर-107 की लालबत्ती के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अंकित बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रक के नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें