फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र के गांव गोपालगढ़ में सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गोपालगढ़ निवासी आवेश ने बताया कि उनकी मां सरोज देवी (55) बुधवार रात को खेतों की ओर गई थीं। जिसके बाद वह वापस घर आ रही थीं। जेवर टप्पल मार्ग के पास गुजरने वाले अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। वाहन की टक्कर से महिला के गंभीर चोटें आई थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि टीम मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें