फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लघुशंका के लिए गए युवक की बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। परी चौक के पास लघुशंका के लिए उतरे युवक की बाइक बदमाश चोरी कर ले गए। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बागपत के एक युवक की तहरीर पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है। बागपत निवासी रविंद्र कुमार ने शिकायत दी है कि वह 20 सितंबर को ड्यूटी पर जा रहे थे। सुबह वह परी चौक के पास एनआरआई कट पर बने शौचालय के पास शौच के लिए रुके। उन्होंने बाइक शौचालय की साइड में खड़ी कर लॉक लगाया और अंदर चले गए। 15 से 20 मिनट बाद वह बाहर आए तो बाइक वहां नहीं मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ की और खुद भी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें