फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सांडों की लड़ाई में बाइक सवार दो युवकों ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दादरी नगर के रेलवे रोड पर शुक्रवार रात बारिश के दौरान दो सांडों के बीच हुई लड़ाई से राहगीरों की जान खतरे में पड़ गई। सड़क से गुजर रही एक बाइक सांडों की चपेट में आकर गिर गई। बाइक सवार दोनों युवकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सांडों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर दादरी नगर की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें शुक्रवार रात बारिश के दौरान रेलवे रोड पर अचानक दो सांड आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच काफी देर तक लड़ाई होती रही। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार युवक सांडों की चपेट में आ गए। कुछ लोगों ने सांडों की लड़ाई का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि दादरी नगर की सड़कों से सांडों को पकड़ कर गोशाला पहुंचाने के लिए नगर पालिका परिषद को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें