फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 7.95 लाख की ठगी में दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित रेलवे रोड निवासी एक व्यक्ति से फर्जी निवेश के नाम पर 7.95 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि रेलवे रोड निवासी दीपक वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उनको व्हाट्सएप एप ग्रुप पर एनबीसीपीएल नामक मोबाइल एप के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग इन्वेस्ट की सलाह दी गई थी। पीड़ित ने आरोपियों की बातों में आकर 7.95 लाख रुपये निवेश कर दिए। पीड़ित ने मीना जोशी व राजेश मोदी के खिलाफ ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें