नोएडा। साइबर ठगों ने पहचान बदलकर एक व्यक्ति से 5.93 लाख रुपये की ठगी की है। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का इस्तेमाल किया। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने दूसरे शख्स की पहचान बताकर संपर्क किया। आरोपी ने बातचीत से पीड़ित का विश्वास जीता और 5 लाख 93 हजार 400 रुपये ठग लिए। शुरुआत में पीड़ित को संदेह नहीं हुआ। बाद में ठगी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसीपी विवेक रंजन राय ने बताया कि साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ठगी की रकम भेजे गए बैंक खातों का ब्योरा जुटा रही है। फर्जी पहचान बनाने में इस्तेमाल दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच जारी है। ब्यूरो