फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जुआ खेलते छह गिरफ्तार, 12 हजार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग गंदे नाले की पटरी पर पार्क के पीछे जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 12 हजार रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। थाना प्रभारी उमेश नैथानी के मुताबिक, पुलिस टीम गश्त कर रही थी। मोरना जाने वाले रास्ते पर जुआ खेलने की सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ा। मौके से जुए की फड़ पर रखे 6,700 रुपये और तलाशी में 5,300 रुपये मिले। गिरफ्तार आरोपियों में मोरना निवासी सलमान खान, रिजवान, विकास, सुजीत, नरेंद्र और रिंकू शामिल हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें