फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रियदर्शनी पार्क में जुआ खेलते नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-12 स्थित प्रियदर्शनी पार्क में जुआ खेल रहे 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेक्टर-24 थाना प्रभारी उमेशचंद्र नैथानी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रियदर्शनी पार्क में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कई लोग हार-जीत की बाजी लगाते हुए मिले। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 9 लोगों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान दिल्ली के गाजीपुर स्थित घड़ौली कुम्हार बस्ती निवासी विनीत शर्मा, अशोक नगर कोंडली निवासी मनीष, चिराग गुप्ता, अंकित गौतम, अंकित, प्रवीन कुमार, राजू और चंद्र देव तिवारी तथा नोएडा के सेक्टर-11 निवासी संदीप कसाना के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से जुए में लगाए गए 15 हजार रुपये और तीन गड्डी ताश बरामद की हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें