फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र की मंगतू कॉलोनी में शनिवार को एक महिला ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, पंचकूला, हरियाणा निवासी भावना की शादी वर्ष 2022 में अमरोहा के हसनपुर निवासी मंजुल चौहान से हुई थी। कुछ समय पहले मंजुल पत्नी और बेटे के साथ नोएडा आकर रहने लगा। शनिवार को मंजुल ड्यूटी पर गया था। घर पर भावना और उसका बेटा मौजूद थे। इसी दौरान भावना ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें