ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र की इरोस सम्पूर्णम सोसाइटी की बेसमेंट पार्किंग से रॉयल एनफील्ड हंटर 350 चोरी हो गई। पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। दीप दत्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी बुलेट मेंटेनेंस कार्यालय के पास बी-5 टावर के निकास द्वार के सामने खड़ी थी। उन्होंने बाइक को आखिरी बार 30 सितंबर 2026 को वहां देखा था। 2 अक्तूबर की रात वह अपने स्थान से गायब मिली। साेसाइटी की सुरक्षा टीम को सूचित करने और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि चोरी एक अक्तूबर की रात हुई है। फुटेज में दो अज्ञात व्यक्ति साफ दिख रहे हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो