फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, परिजनों ने बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज-1 क्षेत्र में रहने वाली किशोरी को पड़ोस में रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने किशोरी की शिकायत और बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि किशोरी अपने परिवार के साथ रहती है। पड़ोस में बलिया निवासी एक युवक भी परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि युवक अक्सर उनकी नाबालिग बेटी से बातचीत करता था। इसी दौरान उसने किशोरी को अपने विश्वास में लिया। परिजनों के मुताबिक 15 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए। किशोरी ने आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें