नोएडा। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने सोसाइटी के फ्लैट से ज्वेलरी चोरी करने वाली घरेलू सहायिका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार करने के दौरान सहायिका से ज्वेलरी बरामद कर ली है। सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी में रहने वाले हर्ष ने दो दिन पूर्व प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि सीतापुर के ककरई गांव निवासी सीमा बतौर घरेलू सहायिका काम करती थी। पत्नी नीलम ने सात नवंबर को पाजेब और मंगलसूत्र घर की अलमारी में रखने के लिए सीमा को दिया था। आरोप है कि इसके बाद अलमारी में देखा तो पाजेब और मंगलसूत्र गायब थे। सीमा के मोबाइल पर कॉल करके संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया। ब्यूरो