दनकौर (संवाद)। बिलासपुर कस्बे में करीब दो महीने पहले एक मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के लाखों रुपये के गहने चोरी करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि अधिकारियों से शिकायत करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। बिलासपुर कस्बे के निवासी राजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अगस्त की रात उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 70 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए थे। घटना के समय उनका परिवार घर से बाहर गया हुआ था। पीड़ित का कहना है कि अधिकारियों के आदेश के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।