फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)।
विज्ञापन

जेवर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोविंदगढ़ में घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में गोविंदगढ़ निवासी मोहरपाल ने बताया कि 12 अक्तूबर 2026 की रात करीब 11 बजे रामकिशन, देवीलाल, उदयवीर और शिवचरण उसके घर में घुस आए। उन्होंने लाठी- डंडों से मोहरपाल के भाई बलवीर के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब मोहरपाल मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके व उसके भाई के सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें