फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रैक्टर की टक्कर से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। रेलवे स्टेशन के नजदीक शनिवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मेरठ निवासी सौरभ ने रविवार को दनकौर कोतवाली में शिकायत में बताया कि उसकी मां मुनेश अपने मायके राजपुर कलां गांव आई हुई थीं। शनिवार को वह परिवार के एक सदस्य के साथ किसी काम से दनकौर रेलवे स्टेशन के पास गई थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि शिकायत लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें