फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 68 एटीएम कार्ड और चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा
विज्ञापन

(संवाद)।
रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने 68 एटीएम कार्ड और अवैध चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-68, छिजारसी निवासी आकाश कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जिला शेखपुरा, बिहार का रहने वाला है। रबूपुरा थानाध्यक्ष श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दाैरान रबूपुरा-मिर्जापुर रोड स्थित पुराने मन्दिर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया आरोपी एटीम बूथ पर चोरी से लोगों को पासवर्ड देखकर अन्य एटीएम से पैसे निकाल लेता था। इसके अलावा चाकू की मदद से एटीएम मशीन के रीडर से छेड़छाड़ कर एटीएम कार्ड फंसा देता था। कुछ घंटे बाद वापस आकर चाकू से मशीन में छेड़छाड़ कर फंसे हुए एटीएम कार्ड निकाल लेता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें