फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिवाली मनाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 16 Nov 2026 05:38 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। दिवाली पर अपने गांव गया युवक वापस गाजियाबाद स्थित जीजा के घर लौटते समय यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गया। कानपुर देहात निवासी अजय कुमार (23) गाजियाबाद में अपने जीजा के साथ रहते था और नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। दिवाली के मौके पर वह बाइक से अपने घर गया था। सोमवार सुबह करीब छह बजे वह गांव से वापस गाजियाबाद लौट रहा था। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर दनकौर क्षेत्र में स्पोर्ट्स सिटी के नजदीक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। अजय को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें