यमुना सिटी।
जेवर कोतवाली पुलिस ने चाकू लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चामड़ वाला, कस्बा जेवर निवासी रामलखन के रूप में हुई है। जेवर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को पुलिस पन्नालाल की समाधि के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने जब युवक को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसकी दाहिनी जेब से एक अवैध मछलीनुमा चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो