यमुना सिटी।
जेवर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुकीमपुर सिवारा के पास कच्चे रास्ते पर छापेमारी कर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से ताश के 52 पत्तों की गड्डी और कुल 3384 रुपये नकद बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लाखन, विजय, लेश और बबलू के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। (ब्यूरो)