फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पशु सेवकों की टीम पर हमले में चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
-घायल बंदर का रेस्क्यू करने जा रहे थे, रास्ते में रोककर कार पर किया था हमला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। रेलवे स्टेशन के पास पशु सेवकों की टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने करीब सात दिन बाद बृहस्पतिवार रात चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना में टीम के तीन सदस्य घायल हो गए थे। कासना कोतवाली क्षेत्र के नट की मंडैया गांव निवासी अंकुर नायक बेसहारा पशुओं की सेवा करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे वह घायल बंदर का रेस्क्यू करने के लिए साथियों के साथ दनकौर रेलवे स्टेशन के पास जा रहे थे। आरोप है कि फ्लाईओवर से उतरने के बाद दूसरी कार में सवार करीब चार हथियारबंद लोगों ने उनकी कार को जबरन रोक लिया और हमला कर दिया। इसमें अंकुर और उनके दो साथी घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर उनके ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विकास, कृष्ण, बबलू और मनोज के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें