दनकौर (संवाद)। एक अधिवक्ता और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर बदनाम करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। अधिवक्ता रोहित नागर ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि फूलपुर निवासी शेरू ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई। इस आईडी से आरोपी ने रोहित नागर और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इंस्टाग्राम स्टेटस पर वकील को 'फ्रॉड' बताया गया और लड़कियों को फंसाने का झूठा आरोप लगाया। इन पोस्ट से आहत होकर रोहित नागर पिछले 10 दिनों से न्यायालय नहीं जा पा रहे थे। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी शेरू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।