दनकौर (संवाद)।
कोतवाली क्षेत्र के रीलखा गांव से 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के पिता ने बुधवार को दनकौर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी बेटी मंगलवार दोपहर अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश की जा रही है।