बिलासपुर (संवाद)। रामपुर गेट पर रविवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। पीड़ित अविनाश कुमार ने बताया कि वह अपनी साइड में धीमी गति से जा रहे थे कि सिकंदराबाद की तरफ से तेज गति से आ रही कार अचानक रामपुर मार्ग की तरफ अचानक घूम गई। सड़क पर चल रहा एक किशोर अंकित जो पैदल जा रहा था वह भी इस दुर्घटना की चपेट में आ गया।