यमुना सिटी। श्रमिकों और उनके परिवार के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके सामाजिक उत्थान के लिए नई नीति बनाने की मांग की गई है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है और श्रमिकों के लिए नीति तैयार करने की मांग की है। जिससे श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर किया जा सके। विधायक ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के मुखिया को पत्र लिखा है। इस पत्र में विधायक ने श्रमिकों की जमीनी हकीकत से अवगत कराते हुए एक समग्र नीति बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन का अधिकार मिलना चाहिए। जिससे प्रदेश का विकास और अधिक समावेशी व मजबूत बन सकेगा।