फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुजुर्ग को पिस्टल दिखाकर धमकाया, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। अल्फा-2 कॉलोनी में रहने वाले एक बुजुर्ग ने एक युवक पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जयदेव शर्मा का कहना है कि वह अपनी पत्नी दीपा शर्मा के साथ अल्फा-2 में रहते हैं। उनकी पुत्रवधू का जैतपुर निवासी गौरव मित्तल से परिचय है। गौरव मित्तल स्वयं को दिल्ली हाईकोर्ट का अधिकारी बताता है। 10 मई की रात गौरव मित्तल उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करने लगा। आरोपी ने उनके माथे पर पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें