दादरी। नगर के जीटी रोड स्थित मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में क्षेत्र की बेटियों द्वारा प्राप्त की उपलब्धियां को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्रबंध समिति ने यूपीपीसीएस में सफलता प्राप्त करने पर छात्राओं तथा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को सम्मानित किया। मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को नेहा नागर, निधि नागर को असिस्टेंट कमिश्नर पद हासिल करने तथा बरौला गांव निवासी मानसी बैसोया को नायब तहसीलदार, खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कनिष्का तोंगड़ एवं निकिता पंडित को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक ईश्वर भाटी, बलराज भाटी, दिनेश भाटी, मनवीर नागर, रज्जाक अहमद, जीतू भाटी आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद