दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव में प्लॉट में खड़े हुए दो ई-रिक्शा से 8 बैटरी चोरी कर ली गई। चोरी की घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस बाल अपचारी समेत दो चोरों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि घोड़ी बछेड़ा गांव में राहुल परिवार के साथ रहते हैं। 8 दिसंबर की रात में खाली प्लॉट में दो ई-रिक्शा खड़े हुए थे। दोनों ई-रिक्शा से आठ बैटरी चोरी कर ली गई। जब सुबह होने पर रिक्शा से बैटरी चोरी पाई तो दंग रह गए। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सेक्टर ज्यू के पास से ओमकार व बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही से आठ बैटरी बरामद की गई हैं। संवाद