दादरी।
काशीराम कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में रवि परिवार के साथ रहते हैं। उनका भाई अमित एवं अमन कॉलोनी में थे। तभी घोड़ी गांव निवासी भोला, जितेंद्र, केशव और आशु पहुंच गए, उनको देखकर गाली-गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के भाई ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद